कानपुर, जून 20 -- कानपुर। महाराजपुर में पति से विवाद के बाद महिला ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों के अनुसार, पति की नशेबाजी से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया। बड़ा गांव निवासी उम्मेद कुमार मजदूर है। परिवार में 55 वर्षीय पत्नी सुनीता और बेटा जीतू है। बेटे ने बताया कि पिता शराब के लती है। वह अपनी कमाई शराब में खर्च कर देते थे। इस बात को लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। शुक्रवार शाम को पिता नशे की हालत में घर पहुंचे। मां ने विरोध किया तो वह झगड़ा करने लगे। यह भी पढ़ें- श्रमजीवी एक्सप्रेस के आगे कूदकर महिला ने दी जान इस बात से आहत होकर मां ने घर के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...