संभल, मार्च 15 -- थाना बनियाठेर के एक गांव में शनिवार को पति से कहासुनी के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में पति पत्नी में काफी दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की दोपहर में विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद पति घर से बाहर चला गया। इसी बात से क्षुब्ध होकर महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ गई। उसके बाद किसी ने पति को जानकारी दी। जब पति घर पहुंचा तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद परिजनों ने मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी और वह मौके पर पहुंच गए। उसक...