प्रयागराज, फरवरी 28 -- औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी बल्लू का डेरा गांव में शनिवार भोर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह पति से विवाद होना बताई गई। बल्लू का डेरा निवासी मनोज यादव की शादी सोढ़िया दौनपुर निवासी पीएसी से सेवानिवृत्त राममूर्ति यादव की चार बेटियों में दूसरे नंबर की संजू देवी के साथ 2009 में हुई थी। लगभग 35 वर्षीय संजू देवी का शव शनिवार सुबह घर के पीछे स्थित कदम के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला। संजू की देवरानी ने उसे फंदे से लटके देखा तो घरवालों को जानकारी दी। संजू के भाई राजेश कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर पति मनोज ने संजू के साथ गालीगलौज किया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की। पत्नी से विवाद के बाद मनोज पास के मंदिर में आयोजित कीर्तन में चला गया था। संजू ...