देवघर, मार्च 14 -- देवघर। पथरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत झिलुआ गांव में शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद 32 वर्षीया महिला ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। परिजनों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया है। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहा-सुनी हो गई थी। उसके कुछ देर बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला के भाई ने बताया कि सुबह बहन और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद बहन की हालत अचानक खराब हो गई। उसने खुद जहरीला पदार्थ खाया या किसी ने उसे जबरन खिलाया है, इसकी जानकारी फिलहाल उन्हें नहीं ...