देवघर, अगस्त 29 -- देवघर, प्रतिनिधि। दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में पति से विवाद के बाद एक 25 वर्षीया महिला द्वारा सल्फास की गोली खाने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गंभीर स्थिति में परिजन उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान कोठिया गांव निवासी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। मृतका के पति दिनेश कुमार ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने स्थिति शांत करने का प्रयास किया। झगड़ा शांत कराने के लिए घर के लोग कुछ समय के लिए इधर-उधर चले गए। उसी दौरान गुड़िया देवी ने कथित रूप से कहीं से सल्फास की गोली लाकर खा ली। सल्फास खाने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लग...