हमीरपुर, मार्च 19 -- हमीरपुर, संवाददाता। किसी बात को लेकर पति से विवाद के चलते नाराज पत्नी ने गुस्से में आकर गुरुवार की शाम यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। नदी में मौजूद मछुवारों ने डूबती महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के बाद हालत में सुधार बताया जा रहा है। सदर कोतवाली के भिलावां मुहल्ला निवासी गुलबदन की 35 वर्षीय सुमन ने गुरुवार की शाम यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। सुमन की पुत्री नंदनी ने बताया कि सुबह से मम्मी-पापा के बीच विवाद हो रहा था। शाम को मां घर से निकल गई और यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में डूबता देख मछुआरों ने उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत में सुधार है। इस...