उन्नाव, मार्च 8 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा चौकी अंतर्गत खटाई गांव की रहने वाली 35 वर्षीय अनीता पत्नी गुड्डू को रविवार को अपनी सगी छोटी बहन व देवरानी गायत्री पत्नी बबलू के साथ रविवार दोपहर अपने मायके माखी थाना क्षेत्र के पूरा निस्फनसारी गांव जाना था। इसी दौरान पति गुड्डू से उसका दोनों बेटों आर्यन व अहम को नहलाने को लेकर विवाद हो गया। पति गुड्डू ने बताया कि इसी बात से नाराज होकर अनीता ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद बहन गायत्री ने उसे मायके चलने के लिए आवाज लगाई तो उसने जाने से मना कर उसे अकेले जाने की बात कहीं। थोड़ी देर बाद शंका होने पर कमरे में झांक देखा गया तो दुपट्टे के सहारे फंदे पर अनीता का शव लटक रहा था। किसी तरह दरवाजा खोलकर पति उसे जिला अस्पताल की इमजेंर्सी लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिय...