नोएडा, फरवरी 25 -- ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला गांव में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोमवार की शाम पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर मंगलवार को आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बुलंदशहर के बेलोन गांव का रहने वाला 30 वर्षीय विजय देवला गांव में अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। विजय कूलर बनाने की फैक्टरी में काम करता था। पुलिस को सोमवार की रात विजय की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिली। पुलिस ने संदेह होने पर विजय की पत्नी राखी से पूछताछ की तो सच सामने आया। पुलिस ने महज बारह घंटे में हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पत्नी राखी ने अपने प्रेमी गुरदीप के साथ मिलकर पति विजय की हत्या की थी। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.