कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- इंस्टाग्राम पर पति से बातचीत करने का विरोध करने पर एक महिला व उसके मायके वालों की पिटाई की गई। पीड़िता के पिता को चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव की आयशा निसार ने बताया कि उसके पति जीशान अहमद सऊदी अरब में रहते हैं। इसके कारण वह ज्यादातर मायके कोखराज के चमरुपुर में रहती है। कभी-कभी ससुराल चली जाती है। पीड़िता के मुताबिक, उसकी व उसके पति की इंस्टाग्राम पर आईडी बनी है। दोनों लोग एक-दूसरे की आईडी चलाते हैं। एक दिन पीड़िता ने देखा कि मोहिउद्दीनपुर गांव की रहने वाली अलशिफा इंस्टा पर उसके पति से बातचीत करती है। इसका विरोध करने पर आरोपी युवती के भाई अजहर, अतहर हाफिज और हसन मियां ने तीन सितंबर की दोपहर मायके में आकर गाली-गलौज करना शुरू कर ...