फतेहपुर, मार्च 15 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मवैया गांव में शनिवार रात पति से फोन पर हुई कहासुनी के कुछ देर बाद ही एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। जांच में जुटी है। गांव निवासी रुखसाना का अपने पति इमाम हुसैन से मोबाइल पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद रुखसाना घर के कमरे में चली गई और कुछ ही देर बाद उसने फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों को शक हुआ। जब कमरे में देखा गया तो रुखसाना का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि रुखसाना का पति इमाम हुसैन करीब आठ महीने से बाहर रहकर मजदूरी ...