भभुआ, मई 3 -- पेज तीन की खबर पति से पत्नी को फोन पर विवाद के बाद खाई जहर महिला का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के पचपोखरी गांव में पति से पत्नी को फोन पर हुई विवाद के बाद पत्नी ने जहर खा लिया। रविवार को सुबह 9:30 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के पचपोखरी गांव निवासी बिगाऊ सिंह की 30 वर्षीय पत्नी बबीता देवी बताई जाती है। परिजनों द्वारा बताया गया कि पति बाहर में रहकर कमाते हैं। रविवार को पत्नी ने पति से मोबाइल पर बात कर रही थी, इस दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहा सुनी हुई। कॉल कटने के बाद पत्नी ने गुस्से में आकर घर में रखे कीटनाशक दवा खा ली, जिसकी तबियत बिगड़ गई। महिला को इलाज के लिए कुदरा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बा...