अमरोहा, अप्रैल 23 -- हसनपुर, संवाददाता। पति से नाराजी के बाद बहनोई के घर रह रही महिला प्रेमी संग फरार हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक की शादी नौ वर्ष पूर्व गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती संग हुई थी। फिलहाल दंपति पर एक बेटा व एक बेटी है। पति का कहना है कि शादी के बाद से उसे शक था कि पत्नी शाहपुर निवासी सोनू नाम के लड़के से फोन पर बात करती है। इससे नाराज पति ने बीती आठ अप्रैल को दोनों बच्चों के साथ पत्नी को कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी साढू के घर भेज दिया। पति का कहना है कि साढू के घर से बीती 18 अप्रैल की रात उसकी पत्नी अपने प्रेमी सोनू पुत्र काशीराम निवासी शाहपुर के साथ फरार हो गई है। साढू ने घर जाकर पूरा मामला बताया। पति ने आरोपी के ...