झांसी, मई 27 -- झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। पति से झगड़े के बाद महिला ने जहर खाकर जान दे दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चिरगांव निवासी कामिनी कुशवाहा (28) की शादी साल 2019 में ग्वालियर (मप्र) निवासी दीपक कुशवाहा के साथ हुई थी। दोनों चिरगांव में ही रहते थे। दीपक एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। पिछले दिनों वह शराब के नशे में आया। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो हो गया। बीते रोज दीपक पेट्रोप पंप से खाना खाने घर आ रहा था। फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर बातचीत हो गई। इसके बाद कामिनी अंदर के कमरे में गई। वहां उसने विषाक्त निकाला और गटक लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। जिससे दीपक सहित अन्य परिजन घबरा गए। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव ले गए...