पति से झगड़े के बाद पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ
गंगापार, मई 20 -- पति से हुए झगड़े के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। जानकारी होते ही घरवाले आनन फानन में महिला की इलाज के लिए लेकर सीएचसी रामनगर पहुंचे। जहां पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा था, हालत गंभीर बनी हुई थी। मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा बाजार स्थित फटका भीतर मोहल्ले में मंगलवार की रात एक दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने जान देने की नीयत से जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई तो वह आनन फानन में इलाज के लिए लेकर सीएचसी रामनगर पहुंचे। जहां पर भर्ती कर महिला का इलाज किया जा रहा था,हालत गंभीर बनी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.