आरा, फरवरी 24 -- खुदकुशी : नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले की मंगलवार की सुबह की घटना 11 हजार रुपए चोरी को लेकर पति-पत्नी के बीच हो रहा था झगड़ा पहले पति की मौत के बाद मॉल में काम करने के दौरान प्रेम होने के बाद की थी दूसरी शादी शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस आरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह एक महिला का शव पंखे से लटका मिला। पति से झगड़े के बाद महिला की ओर से खुदकुशी किये जाने की बात कही जा रही है। मृत महिला आनंद नगर मोहल्ला निवासी सोनू कुमार की 35 वर्षीया पत्नी संगीता देवी थी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.