उरई, मार्च 17 -- माधौगढ़। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सिलऊआ में दंपति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें नवविवाहित पत्नी सल्फास खाकर बेहोश हो गई। जब परिजनों ने देखा तो महिला को सीएचसी में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सिलऊआ निवासी प्रेम सिंह के 24 वर्षीय बेटे आलोक सिंह की शादी सात जून 2025 को भोगनीपुर के मखापुर की 22 वर्षीय मालती के साथ हुई थी। मंगलवार सुबह पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोपहर में मालती ने सल्फास खा ली, इससे बेहोश होकर गिर गई। घर लौटे पति आलोक को बेहोशी की हालत में देखा। इसके बाद मालती को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ससुर प्रेम सिंह का कहना है कि घर में बहू अकेली थी। बेटे के छोटे से विवाद के चलते इतना बड़ा कदम उठा लिया। कोतवाल विकेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.