झांसी, दिसम्बर 29 -- झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के पीताम्बरा कॉलोनी में महिला ने पति से झगड़े के बाद टॉयलेट क्लीनर पीकर जान दे दी। विनीता साहू (33) पत्नी नरेंद्र उर्फ छप्पन ने उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेज जांच शुरु कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विनीता पति से खर्चा के लिए पैसे मांग रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पति गुस्सा होकर घर से चला गया। तभी महिला ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया।इससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। आनन फानन में परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतका कोतवाली थाना क्षेत्र के लाड़ महाकालेश्वर स्कूल के पास रहती थी। उसकी शादी 17 साल पहले हुई थी। उनकी 16 साल की बेटी इच्छा और 14 साल का बेटा द...