गोरखपुर, दिसम्बर 5 -- हरपुर बुदहट, हिंदुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बुदहट टोला (नगरा) में मायके में रह रही 39 वर्षीय महिला गीता देवी पुत्री स्व. कमला दो दिसंबर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। दो दिन तक परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता न चलने पर महिला के भाई ने बुधवार को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगरा निवासी अरविंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गीता देवी की शादी कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अइनाकाट निवासी शिव भोले के साथ हुई थी। वैवाहिक विवाद के चलते वह पिछले कुछ समय से मायके में ही रह रही थी और पति के साथ उसका दीवानी न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। परिजनों के अनुसार, 2 दिसंबर की सुबह गीता देवी बिना किसी सूचना के घर से निकल गई और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शु...