मांट (मथुरा), मार्च 16 -- यूपी के मथुरा में पति से कहासुनी के बाद घर से निकली एक महिला से हैवानियत की गई। घर से निकली महिला रास्ता भटक गई। महिला पांटून पुल से मांट की ओर जा रही थी। महिला ने बाइक सवार दो युवकों से मदद मांग ली। मदद के बहाने बाइक सवार दो युवक महिला को जंगल ले गए और यहां दोनों ने गैंगरेप किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करा आरोपियों की तलाश कर रही है। मूल रूप से भजनपुरा थाना क्षेत्र, दिल्ली क्षेत्र निवासी 32 वर्षीया महिला वृंदावन में पति के साथ रह रही है। शनिवार सुबह महिला का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे वह नाराज होकर पति को बिना बताये वृंदावन स्थित केसी घाट होकर पांटून पुल पार कर मांट की तरफ चल पड़ी। बताते हैं कि वहां से आगे जाने का रास्ता भटक कर गांव बेगमपु...