बस्ती, जून 17 -- बस्ती। लालगंज पुलिस ने मां-बेटे की पिटाई का केस दर्ज किया है। रीता पत्नी अनिल कुमार निवासी मेहनौना ने आरोप लगाया कि उसके पति अनिल कुमार को बरगला कर गांव के सुधाकर पाल व और सौरभ पाल ने जमीन का बैनामा करा दिया। इसकी शिकायत करने उनके घर पहुंची तो सुधाकर पाल और सौरभ पाल ने गाली दी। उसे और उसके बेटे को लाठी-डंडे से मारापीटा और गाली दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...