वाराणसी, जुलाई 10 -- शिवपुर (वाराणसी)। बड़ालालपुर के वीडीए कॉलोनी की प्रज्ञा तिवारी ने ससुरालियों के खिलाफ शिवपुर थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि उसका विवाह 28 जून 2023 को सिंधोरा के गड़हरा निवासी निमेष उपाध्याय से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति निमेष उपाध्याय, सास अनिता उपाध्याय और ससुर हर्षवर्द्धन उपाध्याय कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। कार और बड़ी रकम की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर मारपीट करने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...