सोनभद्र, जून 16 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत टैगोर नगर सिनेमा रोड निवासी विवाहिता वंदना देवी पत्नी अनुराग गौतम ने अपने पति अनुराग गौतम रजपुरा कालोनी गोपाल कुंज भदोही समेत तीन लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में आरोप है कि उसका विवाह 27 नवम्बर 2021 को हुआ था और तभी से उसके पति,सास प्रेमलता व देवर राहुल उसके साथ दहेज को लेकर मारपीट और गाली गलौज करते थे। शादी का सारा गहना भी छीन लिया गया तथा दो बार सुलहनामा करने पर भी मारपीटजारी रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...