पति सहित ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश
पीलीभीत, जुलाई 11 -- पीलीभीत। पति सहित ससुराली जन के विरुद्ध दिए गए प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगलदेव सिंह ने सुनगढी पुलिस को एफआईआर दर्ज कर सात दिन में आख्या न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया। शाहजहांपुर में आरसी मिशनके दलेलगंज निवासी अंजली कुमारी पुत्री श्रीराम हाल निवासी थाना सुनगढी के ग्राम चिड़ियादाह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसका विवाह इसी मोहल्ले के चंदन कश्यप पुत्र हरिद्वारी कश्यप के साथ 23 नवम्बर 2023 को हुआ था। आरोप है कि कम दहेज को लेकर पति चंदन, सास अनीता, जेठ टिंकू, जेठानी प्रीति, देवर आकाश व ननद छाया उसे प्रताड़ित करने लगे। मारपीट से तंग आकर उसने अपने मायके वालों को बुलाया और ससुरालियों को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि घर से पीट कर निकाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.