प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- कुंडा, संवाददाता। बाघराय थाना क्षेत्र के डिहवा उमरी कोटिला गांव निवासी सविता सरोज पुत्री रमऊ सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी शादी दो वर्ष पहले आकाश भारती निवासी गोविन्दपुर (चिल्ला) प्रयागराज के साथ हुई थी। उसे एक वर्ष का बेटा भी है। आरोप है कि उसका पति आए दिन उससे दहेज में कार की मांग करने लगा। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करने लगे। 21 अप्रैल को ससुरालवालों ने दहेज के लिए लाठी, रॉड से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता सविता सरोज की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति आकाश भारती, सास सुमन देवी, ससुर द्वारिका, देवर शुभम और ननद रजनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट यह भी पढ़ें- ससुराल में विवाहिता का धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.