बहराइच, अप्रैल 25 -- बहराइच, संवाददाता। बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर पति व ससुरालीजन युवती को ससुराल में नहीं आने दे रहे। तीन वर्ष से पीड़िता अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने पति सहित पांच को नामजद कर दहेज उत्पीड़न की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है। दरगाह थाने के नूरूद्दीन चक मोहल्ले निवासी आशिया बानों के पिता मंजूर अली की मौत हो चुकी है। आशिया की शादी रिसिया थाने के बलमद्दर निवासी खलील पुत्र अली अहमद से हुई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुरालीजनों ने दहेज में बुलेट बाइक मायके से लाने को कहकर मारपीट कर उत्पीड़न कर घर से भगा दिया था। पीड़िता तीन वर्ष से मायके में रह रही है। जब वह ससुराल जाती है। ससुराल वाले मारपीट कर भगा देते है। पीड़िता युवती ने अपने पति खलील सास, ससुर सहित पांच के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.