प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंधई थाना क्षेत्र के ताला गांव निवासी राम असारे यादव की बेटी अनीशा यादव की शादी जून 2025 में सुल्तानपुर के धम्मौर थाना क्षेत्र के टिकरिया निवासी राहुल यादव के साथ हुई थी। अनीशा का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुरालवाले बुलेट बाइक और सोफा की मांग करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर जनवरी में ससुराल के लोगों ने मारपीट की और पति ससुराल से कुछ दूरी पर छोड़कर चला गया। बहन ने घायल अनीशा को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में रिश्तेदारों की पंचायत के बाद बीते सप्ताह अनीशा की मां ने बेटी को ससुराल ले जाने के...