चंदौली, फरवरी 26 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर कस्बा निवासिनी एक विवाहिता को 10 लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने पति, जेठ और सास- ससुर सहित ससुराल पक्ष के नौ लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। केस दर्ज होने की भनक लगते ही ससुराल पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। वही घर में ताला बंद कर परिजन फरार हो गए। कस्बा निवासी शफीक खान की पुत्री गुलपसा बानो की शादी मकबूल आलम रोड खजुरी वाराणसी निवासी अजीम खां के साथ मुस्लिम रीती रिवाज के साथ बीते 26 अक्टूबर 2013 में हुई थी। उस वक्त गुलपशा बानो जब विदा होकर अपनी ससुराल गई तो उसके पिता ने दहेज में पांच लाख नगद, स्कूटी, बेड, मसहरी, कुलर, फ्रीज, टीवी, सोने की एक सिकड़ी,दो अंगुठी सहित घर गृहस्थी का सामान दिया था। बावजूद इसके शादी के समय से ही ससुर...