फिरोजाबाद, जुलाई 15 -- जसराना में प्रेम विवाह के महज 20 माह बाद एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पिता ने पति एवं उसके भाई के साथ दो अन्य लोगों पर पुत्री को प्रताडित करने का आरोप लगाया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना जसराना में दर्ज कराई प्राथमिकी में मृतका अंजू के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री अंजू ने उनकी मर्जी के बिना नगला गेंहू निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू से शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही जितेंद्र उर्फ जीतू के साथ उसका भाई लवकुश उर्फ दम्मा एवं जयवीर और रामवीर पुत्री को शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान करते थे। 11 जुलाई को आरोपियों ने उसकी पिटाई की थी। पिटाई से तंग आकर अपनी ही साडी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के ​खिलाफ गंभीर ध...