पीलीभीत, मार्च 11 -- दियोरिया कला। उदरहा निवासी हरदेई पुत्री भूपराम ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2024 को गजरौला में चुड़ैला बंजरिया निवासी श्रीराम के पुत्र रोहित के साथ हुई थी। आरोप है कि पति रोहित, ससुर श्रीराम, सास गंगा देवी, जेठ हरिनंदन, ननद शांति देवी मायके से छह लाख रुपए लाने की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। कई बार प्रताडित किया गया और घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति रोहित, ससुर श्रीराम, सास गंगा देवी, जेठ हरिनंदन,ननद शांति देवी निवासी ग्राम चुड़ैला बंजरिया थाना गजरौला, ननद सुशीला देवी ननदोई जयेंद्र निवासी ग्राम कटैया थाना दियोरिया कला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...