गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- गाजियाबाद। नायफल गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सुमन शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी तुलसी शर्मा की शादी हरीश शर्मा से हुई थी। आरोप है कि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उनकी बेटी ने 14 अगस्त को उन्हें फोन किया था। कुछ देर बाद उन्हें फांसी की बात पता लगी। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...