पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का केस
गंगापार, अगस्त 4 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के सेमरा कलबना गांव के कब्रिस्तान में सोमवार की सुबह कब्रिस्तान में मिले शव मामले में मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखाने और मुकदमा दर्ज करने पर अड़ गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गहरी चोट आने के बाद पुलिस ने मृतक अभिषेक की पत्नी समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया।घूरपुर थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी अभिषेक पटेल पुत्र हरिश्चंद्र पटेल का शव सोमवार को घूरपुर करमा रोड स्थित मजार के पास स्थित कब्रिस्तान में पड़ा मिला था। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजनों हत्या की आशंका जाहिर की थी। लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद ही रिपोर्ट लिखने की बात कही थी। मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.