गोरखपुर, मई 4 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की एक महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट और गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता साधना की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साधना के अनुसार, रविवार रात पति शराब के नशे में घर पहुंचा और विवाद के बाद मारपीट करने लगा। आरोप है कि सास, ससुर, देवर समेत अन्य परिजनों ने भी हमला किया और उसे व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में सात पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...