विकासनगर, जून 18 -- हरीश कंडारी सहसपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज, बच्चों के अपहरण के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता के अनुसार उनका निकाह वर्ष 2019 में अरशद अली के साथ हुआ था। उनके दो बच्चे, एक पुत्री और एक पुत्र वर्तमान में उनके साथ मायके में रह रहे हैं। महिला का कहना है कि पति के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। आरोप लगाया गया है कि पति अरशद अली पिछले तीन-चार वर्षों से सऊदी अरब में कार्यरत था, हाल ही में भारत लौटकर सात मई 2026 की रात अपने पिता मुनन, भाई सोनू, बहन नगमा और अन्य लोगों के साथ उनके मायके पहुंचा। यह भी पढ़ें- पति समेत ससुराल पक्ष पर मारपीट, बच्चों के अपहरण के प्रयास और धमकी का आरो...