उन्नाव, दिसम्बर 25 -- फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के कुड़ीना गांव में विवाहिता शिल्पी सिंह ने सुसरालीजनों से दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने पर थाना पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू की है। शिल्पी सिंह का मायका माखी थाना क्षेत्र के भदेमू गांव में है। शिल्पी सिंह ने लिखाई रिपोर्ट में कहा कि उसका विवाह फरवरी 2022 में फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कुड़ीना गांव निवासी सूरज सिंह के साथ रीति रिवाज से हुआ था और मायके वालों ने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज भी दिया था। कुछ समय बाद पति, सास, ससुर व ननद की बेटी आदि ने कम दहेज लाने की बात कहकर प्रताड़ित करने लगे और मारपीट करने लगे। कई बार लोगों ने सुलह और पंचायत कराई। लेकिन ससुरालियों ने प्रताड़ना बंद नहीं की और नवम्बर माह में सोने की जंजीर, वाशि...