अयोध्या, जनवरी 3 -- मवई,संवाददाता। पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडियन पुरवा मजरे बसौड़ी गांव निवासी एक महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए थाना पटरंगा में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता निशा चौहान द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी रवि चौहान से हुई थी। शादी के बाद से ही पति,सास-ससुर, देवर,ननद,नंदोई व देवरानी द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि मायके पक्ष द्वारा सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिए जाने के बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि म...