फतेहपुर, अक्टूबर 6 -- फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज बेरुईहार निवासी पूनम ने पति समेत ससुरालियों पर मारपीट, प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पूनम ने बताया कि उसकी करीब एक वर्ष पहले लवकुश के साथ कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी के बाद से पति उसके साथ मारपीट करता है और कई बार घर से निकाल देता है। सास श्यामा और ससुर बड़कू भी उसे लगातार प्रताड़ित करते हैं। रिश्ते में मामा रहिमाल और मामी किरन भी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...