हरदोई, मार्च 23 -- हरपालपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया निवासी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार हरपालपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया निवासी धनदेवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व जनपद फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा अंतर्गत ग्राम हरसिंगपुर गोवा निवासी हेमेन्द्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति हेमेन्द्र, ससुर रूप सिंह, सास रानी, ननद सिखा व जेठ राहुल ने अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।पीड़िता का आरोप है कि करीब दो माह पूर्व...