गाजीपुर, मई 28 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रीना यादव निवासी मेहरअलीपुर उर्फ भंवरी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 5 दिसंबर 2023 को बाकरचक निवासी सूरज यादव से हुई थी। विवाह में नगदी, जेवर और अन्य सामान दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। यह भी पढ़ें- पति समेत दस के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस रीना का आरोप है कि उसके पति ने जबरन गर्भपात की दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। बीमारी के दौरान...