प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- उदयपुर। इलाके के बाबा का गांव निवासी साधना सिंह पत्नी दुर्गेश सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि देवर शिवम सिंह, चाचा अवधेश सिंह व पति दुर्गेश मिलकर आए दिन लाठी-डंडे से मारपीट करते हैं। पीड़िता के साथ बच्चों को खाने के लिए राशन के साथ ही खर्च भी नहीं देते हैं। घर से भागने की कोशिश करते हैं और पिस्टल से गोली मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...