चंदौली, सितम्बर 30 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर (आलमपुर) गांव निवासिनी चन्दा देवी ने अपने पति समेत तीन लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता के अनुसार बीते 22 सितंबर की शाम उसके पति इन्द्रेश यादव उर्फ शन्नी यादव अपने दो साथियों के साथ घर पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान नशे की हालत में पीड़िता के साथ गाली-गलौज की। पीड़िता ने पति के साथ दूसरी महिला के आने पर विरोध जताया तो आरोपियों ने पीड़िता की लात-घूंसे और लाठी से पिटाई की गई। पीड़िता ने बताया कि मारपीट के बाद उसका पति अपने साथियों के साथ गाड़ी लेकर रिंग रोड की ओर चला गया। बाद में सड़क दुर्घटना में उसके गंभीर रूप से घ...