वाराणसी, अगस्त 22 -- वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की दीक्षा सिंह ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुक्रवार को पति अनुराग सिंह, ससुर राजेंद्र सिंह और सास नंदनी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दीक्षा सिंह के मुताबिक शादी में मायके पक्ष ने करीब 10 लाख रुपये नकद समेत जेवरात और घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष बाद में पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में गर्भवती होने के दौरान भी मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। परिवार और रिश्तेदारों ने कई बार प्रयास किया, लेकिन विवाद नहीं सुलझा।

हिंदी हिन्दु...