पीलीभीत, जुलाई 25 -- बीसलपुर। भीकमपुर उर्फ परानपुर निवासी रीना कुमारी ने बीसलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी भीकमपुर निवासी मानवेंद्र से हुई है। उसकी सास पति को आए दिन उसके विरूद्ध उकसाती है। साथ ही मुझे व मेरी चार वर्षीय बेटी को खर्चा देने से रोकती है और धमकी देती है। जब उसने ससुर से शिकायत की तो ननदोई ने उसके साथ छेड़खानी की। स्कूल में छिपकर उसने अपने आप को बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति मानवेंद्र, सास संतोषी व विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...