पति समेत छह ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
मुरादाबाद, जून 15 -- मुरादाबाद। मझोला थाने के लाइनपार क्षेत्र में दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। देवर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की बहन तहरीर पर पुलिस ने उसके पति समेत छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन का निकाह 28 जनवरी 2024 को हुआ था। आरोप लागया कि 10 जून को सुबह करीब 11 बजे पति और ससुरालियों ने उसकी बहन के साथ मारपीट की। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो उसकी बहन की जान बची। युवती ने आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले उसकी बहन को कार की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं। देवर उसके साथ कई बार छेड़छाड़ और अश्लीलता कर चुका है। आरोपी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.