गोरखपुर, मार्च 11 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार पुलिस ने पीड़िता राधिका देवी की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में पति हरिनाथ निषाद, सास चन्द्रावती देवी, जेठ दीनानाथ, जेठानी अनारकली देवी तथा आकाश व विकास शामिल हैं। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे गाली-गलौज कर मारते-पीटते हैं और कई बार घर से निकाल चुके हैं। खर्चा मांगने पर पति फोन पर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...