झांसी, जुलाई 11 -- झांसी। रक्सा थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव बदनपुर में शादी के एक साल बाद महिला का शव कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला था। वहीं मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस ने पति समेत छह पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दतिया निवासी प्रियंका पाल की शादी साल 2025 में रक्सा के बदनपुर निवासी अंकित पाल से हुई थी। मृतका के भाई दिनेश पाल ने आरोप लगाया कि बहन प्रियंका की शादी के बाद ही ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह कार की मांग कर रहे थे। उन्हें कई बार समझाया गया था। यह भी पढ़ें- शादी के एक साल बाद फंदे पर मिला महिला का शव कुछ पैसे भी दिए थे। बताया कि इसको लेकर बहन को परेशान करने लगे थे। वह आए दिन ताने मारते थे। जिससे वह काफी परेशान हो चुकी थी। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर बीती 9 जुलाई को प्रियंका ने फांसी लगाकर जान ...