देवरिया, अक्टूबर 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के रहने वाले वाली एक महिला ने पति समेत छह के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद महिला थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का पुलिस का दावा है।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मुंडेरा लाला की रहने वाली शबाना परवीन की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से 12 जून 2025 को मोहम्मद युमामा निवासी वार्ड नंबर 12 अब्दुल हमीद नगर पिपरहिया थाना कसया जिला कुशीनगर के साथ उचित दान-दहेज देकर हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि जब से वह अपने ससुराल गई, तभी से ससुराली उसे दहेज में बुलेट व एक लाख रुपये नकद के लिए प्रताड़ित करने लगे। न देने पर मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। कई बार बातचीत करने का प्रयास भी हुआ, लेकिन आरोपी पक...