मुरादाबाद, अप्रैल 7 -- दहेज के लिए पति और ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। पति ने उसके ऊपर दूसरों से संबंध बनाने का दबाव बनाया। चचिया ससुर ने छेड़छाड़ की। बाद में सभी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 1 फरवरी 2024 को हुई थी। एक बेटा भी है। शादी के बाद से पति ने शराब पीकर आए दिन मारपीट करना शुरू कर दिया। वह अपने दोस्तों को घर पर लाने लगा और उनसे संबंध बनाने का दबाव बनाता। इतना ही नहीं आरोपी पति ने नशे के लिए पीड़िता के कुंडल, गहने, बर्तन, कूलर आदि सारा सामान बेच दिया। एक अप्रैल को सुबह करीब दस बजे सभी ने एकत्रित होकर उसके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि चचिया ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। ब...