मधेपुरा, मार्च 8 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी वार्ड 10 में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत मामले की मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया। मृतका के भाई के आवेदन पर केस दर्ज कर पु पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।बताया गया कि छर्रापट्टी वार्ड 10 निवासी शंभू ऋषिदेव की पत्नी कोमल कुमारी (28) गुरुवार की रात करीब 11 बजे घर में फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतका का पति शंभू ऋषिदेव करीब एक वर्ष से मध्यप्रदेश में रहकर मजदूरी कर रहा है। मृतका के भाई रौता वार्ड 14 निवासी अखिलेश ऋषिदेव ने अपने बहनोई सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या ...