पति समेत चार पर लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
रांची, जून 12 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की बिजुलिया निवासी भावना कुमारी ने दहेज प्रताड़ना को लेकर अपने पति सौरव कुमार, सास सबिता देवी, गौतनी नीता देवी और भैसुर सागर कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई। समझौता के प्रयास भी विफल रहे। ससुराल पक्ष के रवैये से परेशान होकर पीड़िता ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.