जौनपुर, मार्च 2 -- गौराबादशाहपुर। स्थानीय पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर उसके पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर कार और पांच लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सरसौड़ा गांव की निवासी अंकिता सिंह की शादी छह फरवरी 2025 को जनपद आजमगढ़ थाना के दीदारगंज निवासी प्रतीक सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और उसके परिवार के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते रहे तथा जान से मारने की धमकी देते रहे। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति प्रतीक सिंह, ससुर ओमप्रकाश सिंह, सास उषा सिंह और ननद दिव्या सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.